Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- तीन टीमों से आईपीएल खेल चुके इस दिग्गज को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर एन बनाया अपना सहायक कोच

इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले खिताब की तलाश कर रही रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर आईपीएल के 12वें सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। आरसीबी किसी तरह से इस सीजन में अपने खिताबी सूखे को खत्म करना चाहती है और इसी कारण से वो एक के बाद एक दिग्गजों को अपने साथ नियुक्त करती जा रही है।

आरसीबी ने मिथुन मन्हास को किया सहायक कोच पद पर नियुक्त

भारत के पूर्व कोच गैरी कृर्स्टन को मुख्य कोच और आशिष नेहरा को गेंदबाजी कोच के रूप में पहले ही अपने पाले में कर चुकी आरसीबी की टीम अब अपने सपोर्टिंग स्टाफ को मजबूत करने के लिए एक और दिग्गज का नाम जोड़ा है।

भारत के घरेलू क्रिकेट गलियारों के महान खिलाड़ियों में से एक दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज मिथुन मन्हास को आरसीबी ने इस आईपीएल सीजन में सहायक कोच के रूप में अपने साथ जोड़ा है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं मिथुन मन्हास

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारतीय घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद मिथुन मन्हास को आरसीबी ने मंगलवार को अपनी टीम का सहायक कोच नियुक्त किया।

प्रथम श्रेणी में 8554 रन बनाने वाले मिथुन मन्हास दिल्ली के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं तो वहीं वो अब जम्मू-कश्मीर टीम में एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नियुक्ति के बाद आयी मन्हास की प्रतिक्रिया

दिल्ली रणजी टीम के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को कोचिंग का एक बढ़िया अनुभव हासिल है। उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए सहायक कोच की भूमिका निभायी है तो वहीं बांग्लादेश अंडर-19 टीम के कोच भी रह चुके हैं।

नियुक्ति के बाद मिथुन मन्हास ने कहा कि “वो गैरी कृर्स्टन के साथ ही अपने दिल्ली के साथी आशीष नेहरा और कप्तान विराट कोहली के साथ काम करना पसंद करेंगे। हम इस सीजन में आईपीएल का खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- तीन टीमों से आईपीएल खेल चुके इस दिग्गज को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर एन बनाया अपना सहायक कोच appeared first on Sportzwiki.