Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL से पहले फिट हुए साहा, इस सीरीज से करने जा रहे हैं मैदान में वापसी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा अब चोट से उभर चुके है। रिद्धिमान साहा चोट से उबरकर अब 9 महिने के बाद मैदान में वापसी करने को तैयार है। आपको बता दें रिद्धिमान साहा सैयद मुश्ताक अली टी20 घरेलू प्रति​योगिता से मैदान में वापसी कर सकते है।

जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला

आपको बता दें कि रिद्धिमान साहा आईपीएल के 11वें सीजन में चोटिल हो गए थे। रिद्धिमान साहा आखिरी बार पिछले साल आईपीएल के 11वें सीजन में टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में नजर आए थे। साहा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीजन 11 में खेलते हुए कंधे की चोट से चोटिल हो गए थे। उसके बाद उन्हें कंधे की सर्जरी करानी पड़ी।

ICC टेस्ट रैकिंग में विराट की बादशाहत बरकरार

इसी बीच अब मीडिया से खबर मिल रही हैं कि साहा अब फिट हो चुके है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार रविवार को बंगाल की टीम का सैयद मुश्ताक अली टी20 प्रतियोगिता का चयन हुआ। इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें साहा को भी जगह दी गयी है। ग्रुप डी में शामिल बंगाल इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 21 फरवरी को कटक के खिलाफ मैच से करेगा।

इस प्रकार है टीम: मनोज तिवारी (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, विवेक सिंह, रितिक चटर्जी, ऋत्विक रॉय चौधरी, शाहबा अहमद, प्रदीप प्रमाणिक, कनिष्क सेठ, अशोक डिंडा, सयान घोष, इशान पोरेल, प्रयास रे बर्मन और अयान भट्टाचार्जी।