इंटरनेट डेस्क। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के 42 जवानों को देशभर में अलग अलग तरीके से श्रद्धांजलि दी जा रही है। इन शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए देश और प्रदेश की सरकारें तो सहायता कर रही है साथ ही बाॅलीवुड, स्पोटर्स खिलाड़ी, कई सामाजिक संस्थाएं भी इसके लिए आगे आ रही हैं।
IPL-12 : आइपीएल मैचों के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला
इधर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इसकों लेकर एक बड़ा फैसला किया है। बीसीसीआई ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए आईपीएल के 12वें संस्करण का उद्घाटन समारोह नहीं करने प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने समारोह के लिए आवंटित राशि को शहीद परिवारों की मदद के लिए देने का प्रस्ताव रखा है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में नजर आएगा ये नया चेहरा, टीम चयन से कुछ देर पहले ही कर डाला ये कारनामा
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस मामले में कहा की आईपीएल अधिकारियों के इस प्रस्ताव से सब खुश है। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा की कोई भी उन शहीद सैनिकों को वापस नहीं ला सकता, उनके परिवार में उनकी जगह कोई नहीं भर सकता। लेकिन जिन्होंने अपने देश के लिए अपना बलिदान दिया है उनके लिए एक संस्था होने के नाते उनके परिवार की जिम्मेदारी के लिए कुछ मदद तो कर ही सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, ये खिलाड़ी हुआ पूरी सीरीज से बाहर