इंटरनेट डेस्क। अपूर्वी चंदेला भारतीय निशानेबाज हैं, राजस्थान के गुलाबी नगरी की इस निशानेबाज ने कॉमनवेल्थ गेम्म, ग्लासगो में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग इवेंट में भारत को दूसरी बार निशानेबाजी में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया है। हाल ही में अपूर्वी चंदेला के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ रही है।
कप्तान विराट कोहली ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर कहीं ये बड़ी बात
भारत की इस निशानेबाज ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित हो रहे 2019 ISSF विश्वकप के मुकाबले में गोल्ड मेडल पर निशाना दाग दिया है। अपूर्वी चंदेला ने ये गोल्ड मेडल 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। इसी के साथ आपको बता दें कि अपूर्वी ने आज के फाइनल मुकाबलें में 252.9 अंक हासिल किए जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। इसी के साथ ISSF विश्वकप में चीन के रुहोज़ू झाओ 251.8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और चीनी जू होंग 230.4 अंकों के साथ तीसरी पोजिशन पर रही।
साथ ही मीडिया से खबर मिल रही हैं कि 26 वर्ष की इस राजस्थान की निशानेबाज ने अंजलि भागवत के बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी महिला निशानेबाज की श्रेणी में आ गई है। इसी के साथ आपको बता दें कि अपूर्वी चंदेला का वर्ल्ड कप में ये तीसरा मेडल है।साथ ही आपको बता दें कि शनिवार को आयोजित हुए इस मुकाबले में अंजुम मोदगिल, अपूर्वी चंदेला और इलवेनिल वेलाराइवन ने पहले दिन महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में भारतीय चुनौती की अगुवाई करी।