Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZ vs IND: रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में हारा भारत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क। तीन टी20 मैच का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड ने 4 रन से जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए विशाल 213 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में भारत 4 रन से चूक गया। न्यूजीलैंड के लिए एक बार फिर कोलिन मुनरो ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72 रन बनाये। वहीं भारत के लिए बेहतरीन पारी विजय शंकर (43) ने खेली।

आपको बता दें, अंतिम ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी। दिनेश कार्त‍िक और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर थे। लेकि‍न ये दोनों बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी के इस ओवर में सिर्फ 11 रन ही जुटा सके। वहीं इस हार का जिम्मेदार सोशल मीडिया पर फैंस दिनेश कार्तिक को ठहरा रहे हैं। क्‍योंकि उन्‍होंने आखिरी ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद खाली निकाल दी थी। ओवर की अंतिम गेंद पर उन्‍होंने छक्का जरूर जड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

लेकिन दिनेश कार्त‍िक और क्रुणाल पांड्या ने भारत को जीत तक जरूर पहुंचाया है। क्रुणाल पंड्या और दिनेश कार्तिक के बीच 7वें विकेट के लिए 28 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी नहीं होती तो भारत को बड़ी हार का सामना करना पड़ता। बता दें, दिनेश कार्तिक ने 16 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 33 और क्रुणाल पंड्या ने 13 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 26 रन की नाबाद पारी खेली।

यह भी पढ़े:-

सानिया मिर्जा ने अपनी बायोपिक का किया ऐलान, यह एक्ट्रेस निभाएगी मुख्य भूमिका

वर्ल्ड कप में 3 नंबर की जगह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली

विश्व कप 2019 में विराट कोहली और धोनी की भूमिका को लेकर युवराज ने दिया ये बयान



Herald