भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच भारत की टीम ने 35 रन के अंतर से जीत लिया है.
वेलिंगटन के वेस्टपैक क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने 4-1 से पांच मैचों की इस वनडे सीरीज को जीत लिया है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 252 रन बनाये थे. भारतीय टीम के इस लक्ष्य के जवाब में पूरी न्यूजीलैंड की टीम 44.1 ओवर में मात्र 217 रन पर आउट हो गई और भारत ने यह मैच 35 रन से जीत लिया.
हैमिल्टन की हार के बाद जीत और ख़ास

भारतीय टीम की इस जीत के बाद अपनी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा ने कहा, “हैमिल्टन में मिली हार के बाद हमने आज बहुत अच्छी तरह से वापसी की है और एक शानदार जीत हासिल की है. मैंने टॉस में मैंने कहा कि हमें एक टीम के रूप में साथ आने की जरूरत है और हमने आज ऐसा ही किया.”
रायडू और शंकर ने शानदार काम किया

रोहित शर्मा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “चार विकेट जल्दी गिर जाने के बाद हमें नीचे से कुछ अच्छी साझेदारियों की जरुरत थी और इस काम को अम्बाती रायडू और विजय शंकर ने बखूबी किया. हार्दिक और केदार के खेलने का तरीका भी शानदार था.
हमारा प्रदर्शन गेंद के साथ भी आज लाजवाब था. अंत में ओस के साथ विकेट सपाट हो गया था.एक समय ऐसा लग रहा था, कि यह एक आसान लक्ष्य का पीछा होगा, लेकिन हमारे गेंदबाजो ने जिम्मेदारी ली और मैच को हमारे नाम किया.”
अगर 2-2 से बराबर होती सीरीज, तो मैं पहले गेंदबाजी चुनता

रोहित शर्मा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मुझे पता था कि आज पिच में कुछ नमी है. अगर यह 2-2 से बराबर होती, तो मैं पहले गेंदबाजी चुनता, लेकिन हमने सीरीज जीत ली थी, इसलिए पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.
शुरुआत में चार विकेट गंवाने के बावजूद इस पिच पर 250 रन का स्कोर एक बहुत अच्छा स्कोर था. महत्वपूर्ण समय में गेंदबाजों ने हमको विकेट दिलाये.”
जीत के लिए सही संतुलन खोजना जरुरी

रोहित शर्मा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “जब आप गेम जीतना चाहते हैं, तो आपको सही संतुलन खोजना होगा, इसलिए कभी आपकों कुछ खिलाड़ियों को आराम भी देना होगा और बाहर भी रखना होगा.
न्यूजीलैंड को उसी के घर पर हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है, लेकिन हमने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है और इस उपलब्धि को हासिल कर हम बहुत खुश है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post NZvsIND: हार्दिक पांड्या को नजरअंदाज कर रोहित शर्मा ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का पूरा-पूरा श्रेय appeared first on Sportzwiki.