Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND: पहले टी-20 में भारत को हराने के लिए इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा न्यूजीलैंड!

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच 6 फरवरी बुधवार को वेलिंगटन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

इस पहले टी-20 मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में न्यूजीलैंड टीम की संभावित एकादश के बारे में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर न्यूजीलैंड की संभावित एकादश पर एक नजर : 

कॉलिन मुनरो 

पहले टी-20 में ओपनिंग की जिम्मेदारी कॉलिन मुनरो के कंधो पर होगी. वह टी-20 क्रिकेट के एक विशेषज्ञ बल्लेबाज है. वह टी-20 क्रिकेट में लम्बी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं.

टिम साइफर्ट (विकेटकीपर)

टिम साइफर्ट टीम की विकेटकीपिंग भी करेंगे. साथ ही मार्टिन गुप्टिल की अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड की टीम उन्हें मुनरो के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी भी दे सकती है.

केन विलयमसन

न्यूजीलैंड के कप्तानी की जिम्मेदारी केन विलयमसन के कंधो पर ही होगी. विलयमसन वनडे सीरीज में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे, लेकिन वनडे सीरीज में वह बेहतर करना चाहेंगे.

रॉस टेलर 

रॉस टेलर ने वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाया था. वह अपना शानदार फॉर्म टी-20 सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे. टेलर न्यूजीलैंड के मुख्य बल्लेबाजों में से एक है.

जिमी निशम

जिमी निशम को चोटिल मार्टिन गुप्टिल की जगह 14 सदस्यी टीम में चुना गया है. जिमी निशम का भी मध्यक्रम में खेलना तय है.

कॉलिन डी ग्रैंडहोम

कॉलिन डी ग्रैंडहोम टी-20 के एक अच्छे खिलाड़ी है. वह टीम के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी भी करेंगे. वहीं कुछ ओवर गेंदबाजी से भी अपना योगदान देंगे.

मिचेल सेंटनर

मिचेल सेंटनर टी-20 क्रिकेट के शानदार स्पिन गेंदबाज है. साथ ही वह अपनी बल्लेबाजी से भी टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते है.

डग ब्रेसवेल

डग ब्रेसवेल को अंतिम दो वनडे मैचों से बाहर कर दिया गया था, लेकिन पहले टी-20 में एक बार फिर उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है.

ईश सोढ़ी

ईश सोढ़ी का भी पहला टी-20 मैच खेलना तय है. ईश सोढ़ी एक शानदार स्पिन गेंदबाज है. उनका भारत के खिलाफ पहला टी-20 खेलना लगभग तय है.

टिम साउदी

टिम साउदी का भी पहले टी-20 की प्लेइंग इलेवन में स्थान तय है. बोल्ट की अनुपस्थिति में टिम साउदी के पास ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण की कमान होगी.

लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन एक युवा तेज गेंदबाज है. टीम मैनेजमेंट अपने इस युवा तेज गेंदबाज पर काफी भरोसा करता है, इसलिए लॉकी फर्ग्यूसन का भी पहले टी-20 में चयन तय माना जा रहा है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post NZvsIND: पहले टी-20 में भारत को हराने के लिए इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा न्यूजीलैंड! appeared first on Sportzwiki.