Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में यह भारतीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. टीम ने 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. अब भारतीय टीम टी-20 सीरीज में एक दूसरे से भीड़ेगी. पहला टी-20 मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा.इस सीरीज के लिए दोनों टीमो ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा पहले ही कर दी है.

भारतीय टीम इस सीरीज में पहले से ही आत्मविश्वास से भरी है. इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे. टीम की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा के हाथ में होगी. टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत की टीम में वापसी हो रही है. वहीँ शुभमन गिल को भी इस सीरीज में मौका दिया गया है. तो  मोहम्मद शमी को इस टीम में नहीं चुना गया है.

भारतीय टीम के लिए ये खिलाड़ी कर सकता है टी-20 में डेब्यू

विराट कोहली की जगह टीम में नंबर तीन पर जो सबसे बड़ा दावेदार नजर आ रहा है. वो शुभमन गिल होंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन ने अपना वनडे डेब्यू किया था. अब ऐसा लगता है यह खिलाड़ी टी-20 में भी अपना डेब्यू करेगा. के एल राहुल को टीम से सस्पेंड करने का जो सबसे बड़ा फायदा हुआ है वो इसी खिलाड़ी को हुआ है. 

वनडे सीरीज में नहीं चला बल्ला 

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में मौका मिला. दोनों मैचों में हालांकि गिल ने कोई कमाल की पारी नहीं खेली. लेकिन इस खिलाड़ी के अंदर बहुत प्रतिभा है. अब टी-20 सीरीज में भी विराट की गैरमौजुदगी में इस खिलाड़ी को एक बार फिर मौका मिल सकता है.

कई दिग्गज खिलाड़ी इनको भारतीय क्रिकेट का भविष्य बता रहे हैं. इसको देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी का डेब्यू तय माना जा रहा है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post NZvsIND: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में यह भारतीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू appeared first on Sportzwiki.