क्रिकेट की दुनिया में आयेदिन अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, कई बार क्रिकेट की दुनिया में हैरान करने वाले आंकड़े सामने आते है. आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में एक काफी दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे. दरअसल, मिजोरम और मध्य प्रदेश की महिलाओं के बीच हुए एक मैच में कई दिलचस्प आंकड़े देखने को मिले है.
मिजोरम की टीम मात्र 9 रन पर हुई आउट

इनदिनों जहां पुरुषों के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी देश में चल रही है, तो वहीं महिलाओं के बीच भी घरेलू टी-20 प्रतियोगिता चल रही है.
गुरुवार को इस टी-20 प्रतियोगिता में पांडिचेरी के पालमीरा क्रिकेट ग्राउंड में एक मुकाबला मध्य प्रदेश और मिजोरम के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पहले खेलते हुए मिजोरम की पूरी टीम 13.5 ओवर में मात्र 9 रन पर आउट हो गई.
9 बल्लेबाज खोल भी नहीं पाए अपना खाता

मिजोरम के 9 बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए, सिर्फ एक बल्लेबाज ने टीम के लिए 6 रन का योगदान दिया. वहीं 3 रन टीम को एक्स्ट्रा के रूप में मिले.
मिजोरम की नंबर पांच बल्लेबाज अपूर्वा भारद्वाज एकमात्र खिलाड़ी थी. जिसने अपना खाता खोला. भारद्वाज ने 25 गेंदों पर 6 रन बनाए और एक चौका लगाया. मिजोरम के बल्लेबाजों का स्कोर क्रमशः 0, 0, 0, 0, 6, 0, 0, 0, 0, 0, 0* रन था.
मध्य प्रदेश ने मात्र 6 गेंदों पर किया लक्ष्य हासिल

10 रन के इस आसन लक्ष्य को सिर्फ 6 गेंदों पर ही मध्य प्रदेश की टीम ने बिना विकेट खोये हासिल कर लिया. यह पूरा मैच 15 ओवर भी नहीं चल पाया.
इस मैच ने एक बार फिर घरेलू महिला क्रिकेट के स्तर पर सवाल खड़े कर दिए है. घरेलू महिला क्रिकेट में आयेदिन कई ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड बन रहे हैं. जिससे बीसीसीआई की शाख पर कहीं ना कहीं धब्बा लग रहा है.
बीसीसीआई को महिला घरेलू क्रिकेट का ढांचा मजबूत करने के लिए अब ठोस कदम उठाने की जरुरत है, नहीं तो इस तरह के शर्मनाक आंकड़े भविष्य में भी सामने आते रहेंगे और भारतीय क्रिकेट का नाम बदनाम होगा.
बता दें, कि इससे पहले 20 फरवरी को भी मिजोरम की टीम केरला के खिलाफ 24 रन पर आउट हो गई थी. पिछले महीने, चीन की महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक के सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था, जब वे संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 14 रन बनाकर आउट हुए थे. चीन को इस मैच में 189 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post OMG ! मात्र 9 रन पर ऑल आउट हुई यह टीम, 9 बल्लेबाज खोल भी नहीं पाए अपना खाता appeared first on Sportzwiki.