खेल डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इसमें कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। मैच के दौरान असंभव से लगने वाले रिकॉर्ड भी आसानी से टूट जाते हैं। किसी मैच में कोई टीम पहाड़ा सा स्कोर खड़ा कर देती है तो किसी टीम के दस बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाते हैं।
भारतीय टीम में वापसी के बाद अब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के लिए आई एक और बुरी खबर...
ऐसा ही एक मैच ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय घरेलू महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप के दौरान देखने को मिला है। इस मैच में एक टीम केवल 10 रन पर आउट हो गई। यहीं नहीं इस मुकाबले में सर्वाधिक स्कोर अतिरिक्त रनों का रहा।
ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय घरेलू महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप में साउथ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम न्यू साउथवेल्स के खिलाफ केवल 10 रन ही बना सकी। इसमें से छह रन रन तो अतिरिक्त थे।
रोहित शर्मा T20 सीरीज में बना सकते हैं ये दो विश्व रिकॉर्ड, इन मामलों में बनेंगे नंबर वन
एलिस स्प्रिंग्स में चल रही चैम्पियनशिप के दौरान न्यू साउथवेल्स की सलामी बल्लेबाज फेबी मेंसेल ने सर्वाधिक चार रन बनाए जबकि दस बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। केवल 62 गेंदों तक चली इस पारी के दौरान रोक्सेने वान वीन ने एक रन देकर सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। जबकि नाओमी ने दो गेंद में दो विकेट झटके। न्यू साउथवेल्स ने इस मैच में बड़ी जीत हासिल की। न्यू साउथवेल्स की टीम ने केवल 15 गेंदों में आसान जीत अपने नाम की।
सुनील गावस्कर ने कहा ये दो ऑलराउंडर खिलाड़ी विश्वकप में भारत के लिए साबित हो सकते तुरूप के इक्के