Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG! युवराज सिंह, विराट कोहली या रविन्द्र जडेजा नहीं, बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को विश्व का सबसे बेहतरीन फील्डर मानते हैं जोंटी रोड्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट की दुनिया के सबसे अच्छे क्षेत्ररक्षक माने जाने वाले जॉन्टी रोड्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को दिए एक इंटरव्यू में आधुनिक युग क्रिकेट के अपने शीर्ष पाँच क्षेत्ररक्षक का खुलासा किया है. अपने जमाने के मशहूर क्षेत्ररक्षक रहे इस खिलाड़ी को इनकी फील्डिंग की वजह से मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा जा चुका है.

5. एंड्रयू साइमंड्स

पांचवें नंबर पर रोड्स  ने ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू साइमंड्स को जगह दी है. रोड्स को लगता है कि

“साइमंड्स सर्कल के अंदर और बाहर दोनों क्षेत्र में बेहतरीन फिल्डर थे.रोड्स ने यह भी कहा कि एंड्रयू के पास एक बहुत मजबूत हाथ था जिसने उन्हें बेहतरीन कैच लेने में मदद की”

4.हर्शल गिब्स

चौथे नंबर पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स को चुना है, रोड्स ने कहा,

“एक समकालीन के रूप में, गिब्स एक अविश्वसनीय क्षेत्ररक्षक थे और बैक ऑफ प्वाइंट पर मेरे बगल में उनके साथ होना बहुत अच्छा था”

3. पॉल कॉलिंगवुड

रोड्स को लगता है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर पॉल कॉलिंगवुड तीसरे नंबर पर होंगे उनके हिसाब से. उन्होंने इस बारे में कहा,

“क्योंकि वह एक अद्भुत क्षेत्ररक्षक थे और वह एक शानदार क्रिकेटर है, एक  क्षेत्ररक्षण के रूप  में मैं उनका सम्मान करता हूँ कैच लेने में उनकी क्षमता कमाल की थी”

2. एबी डिविलियर्स 

दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हैं. जब रोड्स ने एक फील्डिंग कोच के रूप में दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए काम किया और हर बार डीविलियर्स विकेट कीपिंग ग्लव्स लगाते थे. तो 49 वर्षीय ये पूर्व खिलाड़ी काफी गुस्से में आ जाते थे, उन्होंने एक बार कहा था, एबी मुझे तुम्हारी ज़रूरत है मैदान में ना की विकेट के पीछे.

1.सुरेश रैना 

जोंटी ने भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को आधुनिक युग के क्रिकेट में नंबर एक क्षेत्ररक्षक के रूप में चुना. रोड्स सुरेश रैना के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जब से उन्होंने खेलना शुरू किया है. रैना बिना सोचे समझे डाइव मार देते हैं. ये उनके बारे में मुझे सबसे अच्छी चीज लगती है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post OMG! युवराज सिंह, विराट कोहली या रविन्द्र जडेजा नहीं, बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को विश्व का सबसे बेहतरीन फील्डर मानते हैं जोंटी रोड्स appeared first on Sportzwiki.