स्पोर्ट्स डेस्क। सभी क्रिकेट टीमें iCC वर्ल्ड कप 2019 की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आये दिन अपनी-अपनी राय और एक-दूसरी टीम पर हमला बोल रहे है। अब हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान भारतीय टीम पर हमला बोला है। उन्होंने कहा हैं कि मौजूदा पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में हमेशा भारत से हारने का कलंक धोकर पहली जीत दर्ज कर सकती है। आपको बता दें, इस साल इंग्लैंड में विश्व कप 2019 का आयोजन होगा।
बताते चले वर्ल्ड कप में अब तक भारत और पाकिस्तान छह बार आमने-सामने हुए है और हर बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है। अब दोनों टीमें 16 जून को वर्ल्ड में आमने-सामने होंगी। वहीं दोनों ही टीमें इस समय काफी अच्छी है। वहीं मोईन खान ने कहा कि उन्हें इस बार पाकिस्तान की जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, ;हमारी टीम ने दो साल पहले चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को मात दी थी और अब इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड के लिए हमारे पास उनसे बेहतर गेंदबाज हैं।
उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा, 'यह दिलचस्प वर्ल्ड कप होगा और मुझे लगता है कि पाकिस्तान टीम भारत को इस बार कड़ी टक्कर देगी। हम साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलकर विश्व कप में उतर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-
WI vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड ने 232 रनों से जीता तीसरा टेस्ट
अमित भंडारी पर हमला करने वाले क्रिकेटर पर DDCA ने लगाया आजीवन प्रतिबंध
IPL 2019: अब पिंक जर्सी में दिखेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम, ऐसी होगी ड्रेस
Herald