Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी के साथ PUBG खेलने को लेकर युजवेंद्र चहल ने किये कई सारे रोचक खुलासे

भारतीय टीम के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल टीम की बेहतरीन प्रदर्शन की बड़ी वजहों में से एक हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद से उन्होंने कुलदीप यादव के साथ मिलकर भारतीय स्पिन गेंदबाजी की कमान संभाली है। चहल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न वनडे में 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी स्पिन गेंदबाज का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

इसे मिलती है मदद

युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में अपना वनडे डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सीनियर खिलाड़ियों के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए चहल ने कहा

“मैं हमेशा सीनियर खिलाड़ियों विराट भैया, माही भाई, रोहित भैया, शिखर भैया से बात करता हूं। वे हमेशा मेरी मदद करते हैं। जब विराट भैया नहीं होते हैं, तो मैं हमेशा रोहित भैया से बात करता हूं और उनसे पूछता हूं कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।”

PUBG खेलने के बारे में बताया

भारत में PUBG मोबाइल गेम काफी मशहूर है। खिलाड़ी भी इसे खेलने में पीछे नहीं रहते हैं। भारतीय खिलाड़ियों की PUBG खेलते कई फोटो आ चुकी है। इस बारे में बात करते हुए युजवेंद्र चहल ने कहा

“माही भाई और मैं कभी-कभी एक साथ PUBG खेलते हैं। सात-आठ लोग दो घंटे PUBG खेलते हैं। हम रात्रिभोज के लिए जाते हैं। माही भाई के अंडर खेलना बहुत बड़ी बात है। वह मेरे पहले कप्तान थे। जब भी हमें गेंदबाजी में मदद की जरूरत होती है, कुलदीप और मैं हमेशा उनसे पूछते हैं।”

चहल का पहला विश्व कप

युजवेंद्र चहल विश्व कप के लिए भारत के प्रमुख अस्त्र होंगे। यह उनका पहला विश्व कप भी है। युवजेंद्र चहल ने अभी तक कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं खेली है। इस बारे में बात करते हुए चहल ने कहा

“मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरा पहला विश्व कप होगा। 50 ओवर के प्रारूप में हमारे पास सर्वश्रेष्ठ टीम है। पूरा देश कप चाहता है और इसका काफी दबाव होगा।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी के साथ PUBG खेलने को लेकर युजवेंद्र चहल ने किये कई सारे रोचक खुलासे appeared first on Sportzwiki.