स्पोर्ट्स डेस्क। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने हाल ही में इतिहास रचा है। वो तेजस फाइटर में उड़ान भरने वाली पहली महिला यात्री बन गई है। पीवी सिंधु ने शनिवार को बेंगलुरु में चल रहे एरो इंडिया शो के दौरान हिंदुस्तान एरोनॉटिक लिमिटेड के हल्के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है। आपको जानकारी में बता दें, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स भी शनिवार को ही तेजस में उड़ान भरेंगी।
शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था, 'सिंधु शनिवार को एयर शो में होने वाले महिला डे में सह-पायलट होंगी।' शनिवार को सिंधु एक पायलट की तरह वर्दी पहनकर तेजस में बैठी। वहीं सिंधु ने पायलट की तरह ही कॉकपिट से हाथ हिलाकर सबका अभिनंदन भी किया। बता दें, इसके बाद सिंधु एक डैम के ऊपर गई और तेजस को मोड़ पर घुमाते हुए वापस लाई। वो करीब 5 मिनट तक तेजस में रही। उन्होंने डीआरडीओ के अधिकारी समेत सभी का इसके लिए धन्यवाद दिया।
वहीं तेजस में उड़ान भरने के बाद सिंधु ने कहा कि यह एक बेहतरीन अनुभव रहा। कैप्टन सिद्धार्थ सिंह ने कई कलाबाजियां दिखाई। इनमें लूप (गोल चक्कर) भी शामिल था। आपको बता दें, ओलिंपिक सिल्वर पदक जीतने के बाद से ही सिंधु स्टार आइकॉन बन चुकी हैं और वह लगातार युवाओं को प्रेरित करने करती रहती है।
यह भी पढ़े:-
WI v ENG 2nd ODI: वेस्टइंडीज को 5 साल बाद नसीब हुई जीत, हेटमेयर ने जड़ा शतक
IND vs AUS 1st T20 : भारत की तरफ से इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
अबकी बार नहीं होगी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी, शहीदों के परिवारों को जाएगा फंड
Herald