भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से वनडे और टी-20 सीरीज खेलना है। दोनों टीमों के बीच पहले दो टी-20 मैच खेले जायेंगे। उसके बाद 2 मार्च से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए 15 फरवरी को भारतीय टीम का ऐलान होगा। यह विश्व कप से पहले भारतीय टीम की अंतिम सीरीज भी है।
खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में कुछ खिलाड़ियों सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद इसकी भनक दे दी थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम दो वनडे और टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया था। वह अब टीम में वापसी कर सकते हैं। उसके अलावा जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हो सकती है।
5 साल बाद होगी खिलाड़ी की वापसी?

भारतीय टीम एशिया कप से बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को मौका दे रही है। हालाँकि, वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर वह असफल रहे।
पीटीआई की खबर की माने तो उनकी जगह तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच नवम्बर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। टी-20 मैच में जरुर वह उसके बाद भी टीम का हिस्सा रहे हैं।
वनडे क्रिकेट में अच्छा रिकॉर्ड

जयदेव उनादकट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के बाद हुए जिम्बाब्वे दौरे पर अपना वनडे डेब्यू किया था। उसके बाद उन्हें सिर्फ 7 ही मैच खेलने का मौका मिला। इसमें उन्होंने 4 की इकॉनमी से रन दिए हैं और 8 विकेट भी चटकाए हैं।
जयदेव उनादकट की कप्तानी में सौराष्ट्र इस साल रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचा था। वहां उसे विदर्भ के हाथों हार मिली लेकिन उनादकट ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी वजह से अब भारतीय टीम में उनकी वापसी हो सकती है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post REPORTS: खलील अहमद की जगह जयदेव उनादकट को मिल सकता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका appeared first on Sportzwiki.