Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: गलत आदतों की वजह से टीम से दूर हुए पृथ्वी शॉ, सचिन ने लगाई क्लास!

इस समय भारत के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों की अगर बात करें तो सबसे पहला नाम पृथ्वी शॉ का आता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में इस खिलाड़ी को चोट आई थी. जिसके बाद इस खिलाड़ी को पूरे सीरीज से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह मयंक अग्रवाल टीम में चुने गए.

हाल ही में उनके ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में नहीं खिलाने का असली खुलासा मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में हुआ है जो कि बेहद चौंकाने वाला है.

18 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री हुई थी

कुछ समय पहले 18 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री हुई थी और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्‍ट में शतक जड़कर अपना दम साबित किया था. वैसे तो जूनियर क्रिकेट में धमाल मचाने के कारण पृथ्‍वी की तुलना मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर से होती आ रही थी.

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक सचिन ने की काउंसिलिंग

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक हाल ही में शॉ ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात करके उनसे काउंसिलिंग ली है. अंडर-19 वर्ल्ड की विजेता टीम इंडिया के कप्तान को सचिन की काउंसिलिंग की जरूरत क्यों पड़ी इसके बारे में रिपोर्ट में जो बताया गया है वह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद चिंताजनक है.

टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में उन्हें समझाया था 

इस दौरे पर हालंकि टीम इंडिया के मैनेजर की ऑफियशियल रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया गया, लेकिन खबर के मुताबिक टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में उन्हें समझाया भी था कि इतनी जल्दी मिली इस चमक-दमक वाली ख्याति को कैसे हैंडल करें.

भारत लौटने के बाद भी शॉ क्रिकेट पर फोकस नहीं कर सके

भारत लौटने के बाद भी शॉ क्रिकेट पर फोकस नहीं कर सके और यही वजह है कि इस वक्त वह इंडिया ए टीम तक में शामिल नहीं है. बहरहाल, भारतीय क्रिकेट के इस उभरते हुए चकदार सितारे को भटकने से बचाने के लिए खुद सचिन सामने आए और मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर बुलाकर सचिन ने पृथ्वी को समझाया कि कैसे क्रिकेट के मैदान के बाहर भी खुद संभाले रखना जरूरी है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post REPORTS: गलत आदतों की वजह से टीम से दूर हुए पृथ्वी शॉ, सचिन ने लगाई क्लास! appeared first on Sportzwiki.