स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान से तीन मैचों की टी 20 सीरीज 2-1 से जीत ली है। तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी हुए पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट के नुकसान पर 168 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 141 रन ही बना पाई। बता दें , इस मैच में शादाब खान ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 रन की अहम पारी खेलकर 2 विकेट झटके। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने तीन विकेट अपने नाम किये।
शादाब खान को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और डेविड मिलर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। बता दें, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन मोहम्मद रिजवान ने 26, आसिफ अली ने 25 और बाबर आजम ने 23 रन पारी की वजह से स्कोर 168 तक पहुंच गया।
दूसरी तरह साउथ अफ्रीका की बेहद शुरुआत ही खराब रही और टीम ने 30 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे। रासी वान डर डुसेन ने बीच के ओवरों में 35 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन का योगदान दिया। क्रिस मॉरिस ने अंत में नाबाद फिफ्टी लगाई लेकिन उनकी ये पारी बेकार गई। उन्होंने 29 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। शादाब खान और आमिर की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। लेकिन साउथ अफ्रीका 2-1 से सीरीज जीतने में कामयाब रही।
यह भी पढ़े:-
लगातार दूसरी बार विदर्भ ने जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, साथ ही बनाया ये रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप में 3 नंबर की जगह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली
IND vs NZ 1st T20: भारत को 80 रन से मात देकर न्यूजीलैंड ने बनाई सीरीज में बढ़त
Herald