Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SAvsSL: पहले टेस्ट में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट से हराया, ट्विटर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में एक विकेट से हरा दिया है। अंतिम पारी में श्रीलंका को जीत के लिए 304 रनों की जरूरत थी और 226 रनों पर उनके 9 विकेट गिर गये थे। इसके बाद कुसल परेरा ने नंबर 11 बल्लेबाज विश्वा फर्नान्डो के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुँचा दिया। परेरा ने 153 रनों की नाबाद पारी खेली।

पहली पारी दक्षिण अफ्रीका को बढ़त

मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को 44 रनों की बढत मिली थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 259 रन बनाये थे और श्रीलंका को 304 रनों का लक्ष्य मिला था।

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर श्रीलंका ने डेल स्टेन और कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाजों के सामने श्रीलंका ने लक्ष्य हासिल कर लिया। परेरा ने पहली पारी में भी अर्धशतक बनाया था।

ट्विटर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

श्रीलंका की इस जीत के बाद ट्विटर पर बधाई देने वालों का तांता लगा गया है। भारत समेत दुनिया भर के दिग्गजों ने क्रिकेटर और क्रिकेट जानकारों ने बधाई दी है। आईये देखते हैं किसने क्या कहा

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post SAvsSL: पहले टेस्ट में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट से हराया, ट्विटर पर लगा बधाई देने वालों का तांता appeared first on Sportzwiki.