Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SAvsSL: हाशिम आमला के करियर में पहली बार दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, अमला को आउट कर ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने विश्वा फर्नान्डो

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने कुसल परेरा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत एक विकेट से अपने नाम किया था। दूसरे मैच में श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भी श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरू कर दिया।

विश्वा फर्नान्डो की शानदार गेंदबाजी

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज विश्वा फर्नान्डो ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की। शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इसमें डीन एल्गर और हाशिम आमला शामिल थे।

विश्वा ने छठवें ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर को बोल्ड कर दिया। अगली ही गेंद पर ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हाशिम अमला को भी बोल्ड कर दिया।

आमला का करियर में पहला मौका

दक्षिण अफ्रीका के भरोसेमंद बल्लेबाज हाशिम आमला इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गये। वह अपनी पहली ही गेंद पर विश्वा फर्नान्डो की इनस्विंग को नहीं समझ आये है और बोल्ड हो गये।

हाशिम आमला के करियर में यह पहला मौका है, जब वह टेस्ट पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। इसे क्रिकेट में गोल्डन डक भी कहा जाता है। आमला ने इस मैच में पहले 123 मैच की 213 पारी में बल्लेबाजी की थी लेकिन 214वीं पारी में वह पहली गेंद पर आउट हुए।

सस्ते में सिमटी दक्षिण अफ्रीका की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 222 रनों पर आउट हो गयी। क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्कराम के अलावा कोई भी अफ़्रीकी बल्लेबाज श्रीलंका की गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाया।

श्रीलंका के लिए विश्वा फर्नान्डो के अलावा कसून रजिथा ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया। श्रीलंका अगर इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन जाएगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post SAvsSL: हाशिम आमला के करियर में पहली बार दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, अमला को आउट कर ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने विश्वा फर्नान्डो appeared first on Sportzwiki.