दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच को श्रीलंका ने कुसल परेरा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत एक विकेट से अपने नाम किया था। दूसरे मैच में भी श्रीलंका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर श्रीलंका ने इतिहास रच दिया है।
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को बढ़त

दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन एडेन मार्क्रम और क्विंटन डी कॉक की पारियों ने पहली पारी में 222 तक पहुंचा दिया।
श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाई। उनके बल्लेबाजों के पास दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था और पूरी टीम 154 रनों पर आउट हो गयी। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों की बढ़त मिल गयी।
श्रीलंका की शानदार वापसी

पहली पारी में पिछड़ने और स्पिन गेंदबाज लसिथ एम्बुलेंसिया के चोटिल होने के बावजूद श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 128 रनों पर रोक दिया। अंतिम पारी में श्रीलंका को जीत के लिए 197 रनों की जरूरत थी।
श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और 34 के स्कोर तक दोनों पवेलियन लौट गये। इसके बाद ओशादा फर्नान्डो ने 75 और कुसल मेंडिस ने 84 रन बनाते हुए अपने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
श्रीलंका ने रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराकर श्रीलंका ने इतिहास रच दिया है। श्रीलंका एशिया की पहली टीम बन गयी है, जिसने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज अपने नाम किया हो।
भारत और पाकिस्तान जैसी टीम अभी तक यह नहीं कर पाई है। भारत जैसी टीम ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका में तीन ही टेस्ट मैच जीत पाई है वहीं श्रीलंका ने इसी सीरीज में दो मैच जीत लिए। इनकी इस जीत में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने पूरा योगदान दिया है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post SAvsSL: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में हराकर रचा इतिहास, भारत को भी छोड़ा पीछे appeared first on Sportzwiki.