Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS PREVIEW : तीसरे टी-20 में बन सकते हैं 9 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-धोनी के पास इतिहास रचने का मौका

न्यूजीलैंड और भारत के बीच 10 फरवरी को टी-20 सीरीज का अंतिम मैच खेला जायेगा। सीरीज के पहले मैच को न्यूजीलैंड ने 80 रन और दूसरे मैच में भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। अब तीसरा और अंतिम मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा। यह मैच इस दौरे का अंतिम मैच भी है। दौरे की शुरुआत 23 जनवरी को हुई थी।

क्रिकेट के हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड बनता है। तीसरे मैच में कई खिलाड़ियों के पास बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। आईये आपको इन्हीं के बारे में बताते हैं।

1. शुभमन गिल को तीसरे टी-20 मैच में अपने डेब्यू का मौका मिल सकता है। वह भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले 79वें खिलाड़ी बन सकते हैं।

2. भारत यह मैच जीतता है तो सीरीज भी जीत जायेगा। यह पहला मौका होगा जब भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कोई टी-20 सीरीज जीती हो।

3. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस मैच में अगर इस मैच में 22 रन बना लेते हैं तो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 1500 रन हो जायेंगे।

4. रोहित शर्मा दो छक्के लगते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 104 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे।

5. तीसरे मैच के लिए मैदान पर उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी के 300 टी-20 मैच हो जायेंगे।

6. महेंद्र सिंह धोनी अगर दो छक्के लगाते लगते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 350 छक्के पूरे हो जायेंगे।

7. रोहित शर्मा इस मैच में एक छक्का लगा देते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके भी 350 छक्के पूरे हो जायेंगे। इसके लिए दोनों ही खिलाड़ियों में होड़ रहेगी।

8. पांच विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन जायेंगे।

9. शिखर धवन 8 चौके लगते ही टी-20 इंटरनेशनल में 150 चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे। वहीं अगर वह दो छक्के लगाते हैं टी-20 क्रिकेट में उनके 150 छक्के पूरे हो जायेंगे।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post STATS PREVIEW : तीसरे टी-20 में बन सकते हैं 9 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-धोनी के पास इतिहास रचने का मौका appeared first on Sportzwiki.