इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच बारबाडोस के किंग्स्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था.
सीरीज का यह पहला वनडे मैच काफी रोमांचक रहा था, लेकिन अंत में इस मैच को इंग्लैंड की टीम अपने शानदार के चलते 6 विकेट से जीतने में कामयाब रही थी.
इस मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाये. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच में बने आंकड़ो के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते हैं मैच में बने आंकड़ो पर :

1. इंग्लैंड की टीम ने 360 रन के लक्ष्य का पीछे करके अपने वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल लक्ष्य का पीछा किया है.
2. सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 364 रन बनाये. सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
3. वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में 360 रन बनाये थे. यह उनके वनडे क्रिकेट इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है.

4. क्रिस गेल ने इस मैच में 12 छक्के लगाये. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है. गेंल ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 488 छक्के लगा दिए है. गेल ने शाहीद अफरीदी के 476 छक्कों को पीछे छोड़ा.
5. वेस्टइंडीज की टीम ने 43.6 ओवर में अपने 300 रन पूरे कर लिए थे. यह उनके दूसरे सबसे तेज 300 रन थे. इससे पहले उन्होंने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 43.4 ओवर में अपने 300 रन पूरे किये थे.
6. क्रिस गेल ने इस मैच में अपना 24वां वनडे शतक लगाया. जो रूट ने इस मैच में अपना 14वां शतक लगाया. वहीं जेसन रॉय ने अपना 7वां वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया.

7. क्रिस गेल दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं. जिन्होंने अपनी तीन वनडे पारियों में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाये हैं.
8. क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए है. क्रिस गेल पहले ऐसे खिलाड़ी बने है. जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ 100 से ज्यादा छक्के लगाये हो.
9. शाई होप ने इस मैच में अपने वनडे क्रिकेट करियर का 8वां अर्धशतक लगाया. वहीं इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का 42वां अर्धशतक लगाया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS : वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के पहले मैच में हुई रिकार्ड्स की झमाझम बरसात, क्रिस गेल के नाम दर्ज हुआ विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.