इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज वेलिंग्टन में अब से कुछ देर में शुरू होने वाला है। आपको बता दें कि टी20 सीरीज से पहले भारत और कीवी टीम के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में भारतीय टीम ने कीवी टीम को 4-1 हराने में कामयाबी हासिल की।
आपको बता दें कि इन तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी हिटमैन रोहित शर्मा के हाथ में रहेगी। क्योंकि टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को इस टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों में रेस्ट दिया गया है। इसी बीच आपको बता दें कि इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा दो रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर सकते है।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा इस टी20 सीरीज में 36 रन बनाते ही मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर टी20 में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आपको बता दें कि गप्टिल इस सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल रहे है। मार्टिन गप्टिल ने अब तक 76 मैचों में 2272 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा के 90 मैचों में 2237 रन बनाए हैं। रोहित अभी इस मामलें तीसरे स्थान पर है। दूसरे नंबर पर पाक के शोएब मलिक 110 मैचों में 2245 बनाकर है। साथ ही आपको बता दें कि रोहित शर्मा इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्को का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते है। रोहित के अभी तक टी20 में 98 छक्के है। वहीं अभी मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल 103 छक्के जड़कर संयुक्त स्थान पर है। रोहित अगर इस टी20 सीरीज में 6 छक्के लगा देते है तो टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाज बन जाएगा।