Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 में श्रेयस अय्यर ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामलें में पीछे छोड़ा पंत को

इंटरनेट डेस्क। श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज है। श्रेयस अय्यर ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान है। मुंबई के इस आक्रामक बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में आज शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन और रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, ये खिलाड़ी हुआ पूरी सीरीज से बाहर

श्रेयस अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सिक्किम के गेंदबाजों पर आज जमकर हल्ला बोला। श्रेयस अय्यर ने आज सिक्किम के खिलाफ मात्र 55 गेंदों में 147 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। मुंबई के इस तूफानी बल्लेबाज ने इस दौरान अपनी आतिशी पारी में 15 छक्के और 7 चौके लगाए। श्रेयस अय्यर की इस तूफानी पारी के दम पर मुंबई ने सिक्किम के खिलाफ 4 विकेट पर 258 रन बनाए।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान

इसके साथ ही मुंबई का ये तूफानी बल्लेबाज टी-20 की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था। आपको बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2018 को फिरोजशाह कोटला में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर ने अपनी इस तूफानी पारी के बदौलत 2019 के विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अय्यर ने अभी तक अपने करियर में 6 वनडे मैच खेले है और 210 रन बनाए है।