इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से दो टी20 मैचों की सीरीज का उद्घाटन मैच शाम 7:00 से विशाखापत्तनम मैदान में खेला जाएगा। भारतीय टीम के हिटमैन के लिए ये दो टी20 सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि रोहित शर्मा का पहला लक्ष्य इस फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाना होगा।रोहित अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट के नए सिक्सर किंग बन जाएंगे।
जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला
आपको बता दें कि भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में अब तक 93 मैच खेले है। इस दौरान रोहित ने 102 छक्के मारे है अब रोहित शर्मा के सामने कैरेबियाई के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का 103 छक्कों का रिकॉर्ड होगा। क्रिस गेल ने 56 और गुप्तिल ने 76 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की थी। ऐसे में अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में दो छक्के लगा देते हैं तो वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
इसी बीच आपको बता दें कि इस मैच में रोहित शर्मा एक छक्का मार देते हैं तो वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 350 छक्के मारने वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। टी20 सीरीज के बाद भारत और कंगारू टीम के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।