स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खेलों में काफी रूचि है। डाइविंग, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, घुड़सवारी आदी ऐसा कोई खेल नहीं होगा जो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ना खेला हो। अब हाल ही में व्लादिमीर पुतिन जूडो के मैदान में महिला खिलाड़ी के साथ कराटे करते हुए नज़र आये।
66 वर्षीय व्लादिमीर पुतिन का महिला के साथ जूडो खेलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो ओलिंपिक चैम्पियन महिला खिलाड़ी नतालिया कुज़िउतिना (Natalia Kuziutina) के साथ कराटे करते हुए नज़र आ रहे हैं। 1 मिनट 38 सेकेंड के इस वीडियो में पुतिन साथी खिलाड़ियों के साथ पहले वॉर्म-अप करते है। इसके बाद वो पुरुष खिलाड़ियों के साथ जूडो में खेलते हैं।
वो यही नहीं रुके इसके बाद साल 2016 में हुए रियो ओलम्पिक्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत अपने नाम कर चली नतालिया के साथ दो-दो हाथ करते नजर आये। आप देख सकते है पुतिन कैसे एक नौजवान की तरह खेल रहे है। पहले नतालिया पुतिन को पटकने से बचती हैं, इस दौरान व्लादिमीर भी उन्हें नहीं गिराते। सोशल मीडिया पर पुतिन की एनर्जी की जमकर तारीफ हो रही है। वो अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते है।
आपको बता दें, बतौर रूस के राष्ट्रपति के रूप में व्लादिमीर पुतिन का ये चौथा कार्यकाल है। अब तक उनका राजनीतिक करियर काफी शानदार रहा है।
video source:Fox News
यह भी पढ़े:-
पुलवामा बदले से खुश हुए क्रिकेटर्स, ट्वीट कर सेना को किया सलाम
IND vs AUS: हार के कारण जब ट्रोल हुए उमेश यादव तो बुमराह ने इस तरह किया बचाव
सचिन ने लिया 10 पुश-अप्स चैलेंज और शहीदों के परिवारों के लिए जुटाए 15 लाख रुपए
Herald