Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: 9.6 ओवर में केएल राहुल ने ऐसे दिलाया ऑस्ट्रेलिया को ऋषभ पंत का महत्वपूर्ण विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाये हैं.

भारत के लिए सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 50 रन की पारी ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने खेली, वहीं एमएस धोनी ने 37 गेंदों पर 29 रन की नाबाद पारी खेली.

राहुल से मिस अंडरस्टैंडिंग के चलते ऋषभ पंत हुए रन-आउट 

दरअसल, भारत की पारी का 10वां ओवर डीआर्सी शॉर्ट लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की छठी गेंद पर स्ट्राइक में ऋषभ पंत थे. ऋषभ पंत ने पॉइंट की दिशा में एक शॉट खेला और वह खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े थे.

नॉन स्ट्राइक पर खड़े केएल राहुल ने भी रन लेने के लिए स्टार्ट लिया, लेकिन जैसे ही राहुल ने देखा की बॉल को ऑस्ट्रेलिया के फिल्डर जेसन बेहरेनडोर्फ ने शानदार डाइव लगाकर पकड़ लिया है, तो उन्होंने ऋषभ पंत को वापस भेजना चाहा, लेकिन जब तक केएल राहुल, ऋषभ पंत को वापस भेजते तब तक बहुत देर हो चुकी थी और जेसन बेहरेनडोर्फ ने विकेटकीपर, पीटर हैंड्सकॉम्ब को बॉल देकर ऋषभ पंत को आउट कर दिया.

यहाँ देखें ऋषभ पंत के रन आउट का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच मिस अंडरस्टैंडिंग हो गई और शानदार फील्डिंग करते हुए जेसन बेहरेनडोर्फ ने ऋषभ पंत को रन आउट कर दिया.

मात्र 3 रन ही जोड़ पाए ऋषभ पंत 

ऋषभ पंत रन आउट होने के चलते अपनी पारी में 5 गेंदों पर मात्र 3 रन ही बना पाये. ऋषभ पंत टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी है. वह लम्बे-लम्बे छक्के लगाने के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश इस मैच में ऋषभ पंत की तूफानी पारी प्रशंसकों को देखने के लिए नहीं मिली हैं. हालाँकि, 27 फरवरी कपो होने वाले दूसरे टी-20 मैच में ऋषभ पंत शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post WATCH: 9.6 ओवर में केएल राहुल ने ऐसे दिलाया ऑस्ट्रेलिया को ऋषभ पंत का महत्वपूर्ण विकेट appeared first on Sportzwiki.