इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 23 मार्च से हो रही रही है। टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों के शेड्यूल की घोषणा भी हो चुकी है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेला जायेगा। इस साल आम चुनाव होने के बावजूद भारत में ही खेला जायेगा। आईपीएल के शुरू होने से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को धमकी दी है।
पंत ने पोस्ट किया वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी पिछले करीब 15 सालों से भारतीय टीम के विकेटकीपर हैं और ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जाते हैं। पंत ने आईपीएल से पहले वीडियो शेयर कर धोनी को धमकी दी है।
वीडियो में पंत ने कहा
“माही भाई ना गुरु के समान हैं। माही भाई नहीं होते तो पता नहीं मैं विकेटकीपर बैट्समैन होता या नहीं होता। लेकिन इस बार मैं उनकी टीम पर ऐसा बरसूँगा कि कैप्टन कूल, कूल नहीं रहेंगे। माही भाई तैयार रहना गेम दिखाने आ रहा हूँ।”
आईपीएल का वीडियो

ऋषभ पंत ने यह बात आईपीएल के प्रमोशन वाले वीडियो में कही है। पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा है वहीं महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान। वीडियो के अंत में धोनी भी दिखते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 26 मार्च को दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर मुकाबला खेला जायेगा। यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का दूसरा मैच होगा। दिल्ली का पहला मैच 24 मार्च को मुंबई इंडियंस से होगा।
देखें वीडियो:
Mahi Bhai, Sab aap se seekha hai, toh aap ke saamne game toh dikhana banta hai!
#VIVOIPL mein milengey – Kya kehte ho, @msdhoni @StarSportsIndia @IPL pic.twitter.com/eoJXJmhbDX
— Rishabh Pant (@RishabPant777) February 23, 2019
दिल्ली कैपिटल्स ने भी शेयर किया वीडियो

ऋषभ पंत के साथ ही उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दिल्ली डेयरडेविल्स से दिल्ली कैपिटल्स हुई यह टीम अभी तक एक भी आईपीएल फाइनल नहीं खेल पाई है। इस बार टीम अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी।
Mahi Bhai, @rishabpant777 toh ready hai #NayiDilliKiNayiJersey mein naye jalwe dikhaane!
Iss #VIVOIPL, zara bachke rehna!
@starsportsindia @IPL @MSDhoni#DelhiIsBlue#ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/Hrcnz587jp
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 23, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: ऋषभ पंत ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल appeared first on Sportzwiki.


