इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले दो हफ्ते का शेड्यूल भी का चुका है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट का प्रसारण अधिकार स्टार के पास है और उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए प्रोमो जारी करना शुरू कर दिया है।
पंत और धोनी का आया था प्रोमो

कल स्टार इंडिया ने भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का प्रोमो लॉन्च किया था। इसमें ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल से पहले धमकी देते नजर आ रहे थे।
अब भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टीम के कप्तान विराट कोहली का वीडियो आया है। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं वहीं जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। दोनों टीमों 28 मार्च को आपस में भिड़ेगी।
बुमराह ने विराट को दी चेतावनी

जसप्रीत बुमराह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं और विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। इस प्रोमो में बुमराह विराट की गिल्लियां बिखेरने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो में बुमराह बोल रहे हैं कि
“वर्ल्ड का बेस्ट बॉलर, नहीं यार अभी वर्ल्ड के बेस्ट बैट्समैन का डंडा उड़ना बाकी है। आ रहा हूँ चीकू भैया और आप मेरी टीम में भी नहीं रहेंगे।”
बुमराह का आईपीएल डेब्यू था शानदार

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2013 में आरसीबी के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उन्होंने विराट कोहली को भी अपना पहला ओवर फेंका था। विराट ने ओवर के पहली चार गेंद पर तीन चौके जड़ दिए थे।
लेकिन, इसके बाद युवा जसप्रीत बुमराह ने ओवर की पांचवी गेंद पर शानदार वापसी करते हुए विराट को पवेलियन भेज दिया था। वह बुमराह की तेजी से अंदर आती गेंद को नहीं समझ पाए थे और एलबीडबल्यू आउट हुए।
देखें वीडियो:
Steps to become the world's best bowler:
1. Game dikhao
2. Bowl @imVkohli out
have been fired by @Jaspritbumrah93! Watch the two stars face off in the VIVO @IPL, March 23 onwards on Star Sports. #VIVOIPL pic.twitter.com/c3tOm19Sel
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 23, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post WATCH: आईपीएल से पहले जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को दी खुली चुनौती, वीडियो हुआ वायरल appeared first on Sportzwiki.
