Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WATCH: आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस को दिया ये खास मैसेज

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे चहेती टीमों में से एक है। इस टीम ने शुरुआत में ही सचिन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ा था और इसी वजह से टीम की फैन फॉलोइंग काफी बेहतरीन है। अभी टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। रोहित भारतीय टीम के उपकप्तान हैं और क्रिकेट में अपने दोहरे शतकों से उन्होंने अलग पहचान बनाई है।

तीन बार रह चुकी है विजेता

मुंबई इंडियंस शुरुआत से ही मशहूर टीमों में गिनी जाती थी लेकिन टीम ने पहली बार 2013 में इस टूर्नामेंट को जीता था। छठवें सीजन के बाद मुंबई ने आठवें सीजन में एक बार फिर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया था।

टीम ने 10वें सीजन में एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। पिछले सीजन में मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और टीम प्ले ऑफ में भी पहुंचे से सफल नहीं हुई थी।

रोहित शर्मा ने दिया मैसेज

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के नये सीजन से पहले अपने फैन्स को मैसेज दिया है। रोहित का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने फैंस से कहा

“आप हमारे लिए बारहवें खिलाड़ी की तरह हैं। इसी लिए जब भी हम खेलेंगे, आप हमारे पीछे रहिये चाहे वह हार हो चाहे वह जीत हो। हम भी कोशिश करेंगे की आपको निराश नहीं करें।”

दिल्ली के खिलाफ अभियान की शुरुआत

मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत इस साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। यह मैच 24 मार्च वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। इसके बाद मुंबई अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 28 मार्च को खेलेगी।

उसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब और 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। आईपीएल के अभी दो हफ्तों का ही शेड्यूल आया है। बाकि शेड्यूल का ऐलान भी जल्द कर दिया जायेगा।

देखें  वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post WATCH: आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस को दिया ये खास मैसेज appeared first on Sportzwiki.