Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड ने 232 रनों से जीता तीसरा टेस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड 2-1 से हार गई है। लेकिन सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर अपने आप को सांत्वना दी। आखिरी टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया, इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट 232 रनों से जीता है। वहीं पहले दो टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड टीम ने 10 साल में पहली बार वेस्टइंडीज में ट्रॉफी गंवाई है।

आपको बता दें, इंग्लैंड ने चौथे दिन चार विकेट पर 325 रन से आगे खेलना शुरू किया था। इसके बाद पांच विकेट पर 361 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की और वेस्टइंडीज के सामने 485 रनों का लक्ष्य रखा। चौथे दिनजो रूट 122 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन मेजबान टीम आखिरी सत्र में 252 रन बनाकर आउट हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेस 102 रन बनाकर नाबाद लौटे।

वहीं सीरीज जीतने के बाद होल्डर ने कहा, ;हमें तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टेस्ट सीरीज में हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्लेबाजों को और प्रयास करने होंगे, हमारा पहला लक्ष्य दुनिया की नंबर एक टीम बनना है और इसके लिए हम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें, वेस्टइंडीज टीम ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर है।

यह भी पढ़े:-

अमित भंडारी पर हमला करने वाले क्रिकेटर पर DDCA ने लगाया आजीवन प्रतिबंध

IPL 2019: अब पिंक जर्सी में दिखेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम, ऐसी होगी ड्रेस

NZ vs IND: रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में हारा भारत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज



Herald