Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI vs ENG 3rd Test: तीसरे दिन जो रूट ने जमाया शतक, कोहली को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 325 रन बना लिए है। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 123 रनों की बढ़त मिली और अब उसकी कुल बढ़त 448 रन हो चुकी है, जबकि मैच में पूरे दो दिन का खेल बाकी है।

आपको बता दें, इंग्लैंड ने पहली पारी में 277 रन बनाये जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 154 रन ही बना सकी। मार्क वुड की जबरदस्त गेंदबाजी के आगे कोई वेस्टइंडीज नहीं ठीक पाया। मार्क वुड 8.2 ओवर में 41 देकर 5 विकेट झटके। जबकि अली ने चार और ब्रॉड को एक विकेट मिला। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर लिया है। तीसरे दिन जो रूट ने अपना शतक पूरा किया। वो 111 और बेन स्टॉक्स 29 रन बनाकर खेल रहे है।

रूट ने तोडा कोहली का रिकॉर्ड
जो रूट ने अपनी इस शतकीय पारी के साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रूट ने 80 टेस्ट की 147 पारियों में 6674 रन बना लिए हैं, जबकि विराट कोहली ने 77 टेस्ट की 131 पारियों में 6613 रन बनाए हैं। हालांकि, शतकों और औसत के मामले में कोहली रूट से काफी आगे हैं। विराट कोहली के टेस्ट में 25 शतक हैं, जबकि रूट के नाम 16 शतक ही हैं। यही नहीं कोहली का टेस्ट औसत 53.76 है, जबकि रूट का 49.80 औसत ही हैं।

यह भी पढ़े:-

प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के इस खिलाड़ी के चेहरे पर लगी गेंद, हुए चोटिल

IPL 2019: अब पिंक जर्सी में दिखेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम, ऐसी होगी ड्रेस

NZ vs IND: रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में हारा भारत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज



Herald