Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI vs ENG- बेन स्टोक्स आउट होने के बाद लौट चुके थे पैवेलियन, तभी अंपायर ने इस कारण से बुलाया वापस

क्रिकेट के मैदान में कई बार देखा गया है जब बल्लेबाज एक बार आउट होने के बाद अगर मैदान से बाहर हो जाए तो उसे गलत फैसला होने के बाद भी चाहकर नहीं बुलाया जा सकता है। ऐसा कई बार देखा गया है। लेकिन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में एक अजीब नजारा देखने को मिला।

बेन स्टोक्स को आउट होने के बाद भी वापस बुलाया अंपायर ने

वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था। इस टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की पारी के दौरान एक अलग ही दृश्य देखने को मिला।

मैच के पहले दिन इंग्लिश बल्लेबाज बेन स्टोक्स आउट होकर पैवेलियन लौट गए। पैवेलियन जाने के दौरान बेन स्टोक्स को मैदानी अंपायर ने फिर से बुला लिया और बल्लेबाजी करने को कहा।

बेन स्टोक्स मैदान को कर चुके थे पार, नो बॉल देखकर बुलाया वापस

इस मैच में इँग्लैंड की पारी के 70वें ओवर में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने बेन स्टोक्स का अपनी ही गेंद पर जबरदस्त कैच पकड़ लिया। स्टोक्स आउट होने के बाद निराश मन से पैवेलियन लौट गए।

बेन स्टोक्स के विकेट पर जब मैदानी अंपायर रॉड टकर ने नो बॉल चैक करने का फैसला दिया तो वहां साफ पता चल रहा था कि अल्जारी जोसेफ का पैर लाइन के बाहर है। इस पर मैदानी अंपायर ने नो बॉल करार दे दिया।

नए नियम ने स्टोक्स को आउट होने से बचाया

तो वहीं दूसरी तरफ बेन स्टोक्स आउट होने के बाद मैदान को पार करते हुए अपने ड्रेसिंग रूम की सीढ़िया चढ़ रहे थे तो वहीं सांतवें नंबर पर जॉनी बेयरस्टो खेलने के लिए आ रहे थे। लेकिन अंपायर ने बेन स्टोक्स को वापस बुलाया।

वैसे तो क्रिकेट के नियम थे कि एक बार जब बल्लेबाज मैदान को पार कर ले तो उसे वापस नहीं बुलाया जा सकता है, लेकिन 2017 अक्टूबर में आए नए आईसीसी नियमों के मुताबिक बेन स्टोक्स को अंपायर ने वापस बुलाया।

आईसीसी का नया नियम ये कहता है

इस नए नियम के तहत आईसीसी ने फील्ड अंपायर को ये इजाजत दे रखी है कि अंपायर किसी फैसले में दखल दे सकता है। जब अंपायर को यकिन है कि बल्लेबाज को गलत तरीके से आउट देने के बाद मैदान से चला गया हो तो अंपायर उसे वापस बुलाकर गेंद को नहीं मानेंगे। जिससे कि फील्डिंग टीम कुछ नहीं कर सके।

इसके लिए कंडिशन ये है कि अगली गेंद फेंके जाने से पहले बल्लेबाज को वापस बुलाया जाए। जब तक वो उस पारी का आखिरी विकेट ना हो।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post WI vs ENG- बेन स्टोक्स आउट होने के बाद लौट चुके थे पैवेलियन, तभी अंपायर ने इस कारण से बुलाया वापस appeared first on Sportzwiki.