Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WIvENG: रोच और गैब्रिएल की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की पहली पारी 187 रन पर ढेर

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने केमार रोच (3) और शेनॉन गेब्रियल (3) की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड की टीम को 187 रन समेत कर रख दिया। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 30 बना लिए है। क्रीज़ पर जॉन कैम्पबेल (16) और क्रैग ब्रैथवेट (11) है।

आपको जानकारी में बता दें, , वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। रॉरी बर्न्स (4) और जो डेनली (6) के विकेट आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गई और फिर उबरने मौका नहीं मिल पाया। मेहमान टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज 55 रन के स्कोर पर पवेलियन जा चुके थे।

लेकिन एक समय जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड को संभालने की कोशिश की और टीम के लिए अर्धशतक लगाया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और निचले क्रम के बल्लेबाज मोइन अली ने एक बार फिर टीम को संभाला और शानदार 60 रन की पारी खेली। इस तरह पूरी टीम मात्र 187 रन बनाकर ढेर हो गई।

यह भी पढ़े:-

शिखर धवन के बेटे जोरावर ने बताया बाल उगाने का नया फॉर्मूला, देखें वीडियो

ICC विश्वकप 2019: अभ्यास मैचों का कार्यक्रम हुआ जारी, भारत का होगा इन देशों से मुकाबला

INDW vs NZW 3rd ODI: मिताली राज ने रचा इतिहास, 200 वनडे खेलने वाली बनी पहली महिला क्रिकेटर



Herald