Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने तुर्कमेनिस्तान को 10-0 से पीटा

नयी दिल्ली
संजू की हैट्रिक की बदौलत भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने शुक्रवार को तुर्किश महिला कप में अपने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए तुर्कमेनिस्तान को 10-0 से हरा दिया। संजू ने भारत की ओर से सर्वाधिक तीन गोल किए। इससे पहले भारत को बुधवार को उज्बेकिस्तान के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत की ओर से डांगमेई ग्रेस ने सातवें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके 10 मिनट बाद संजू ने एक ओर गोल कर दिया। हाफ टाइम से पहले भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में ग्रेस और रंजना ने दो और गोल किए। 71वें मिनट में संजू ने गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। इसके बाद सुमित्रा, अंजू और कप्तान इंदुमति ने तीन गोल कर भारत की जीत लगभग सुनिश्चित कर ली। भारत का अगला मुकाबला रविवार को रोमानिया से होगा।