Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

100 फेमस खिलाड़ियों की सूची के टॉप 10 में विराट एकलौते भारतीय, टॉप 20 में 3 बड़े नाम

खेल वेबसाइट ईएसपीएन ने बुधवार को दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों की सूची जारी की है. इसमें भारत के 9 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. वहीं सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी टॉप-10 में अपनी जगह बना पाया है. आपकों बता दें, कि वेबसाइट ने खिलाड़ियों के सर्च स्कोर, उनके एंडोर्समेंट और सोशल फाँलोइंग के आधार पर सूची तैयार की है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो सूची के पहले नंबर पर 

Ronaldo, Greigman and Amppe, nominated for the Globe Soccer Awards

टॉप-5 की सूची में तीन फुटबॉलर है. जिनमे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनल मेसी और नेमार जूनियर का नाम शामिल है. पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सूची में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं बास्केटबाल के लेब्र्न्न जेम्स को दूसरे स्थान पर रखा गया है.

वहीं तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने अपनी जगह बनाई है. वहीं चौथे स्थान पर ब्राजील के नेमार जूनियर अपनी जगह बनाने में सफल रहे है.

विराट कोहली को मिला 7वां स्थान

सूची में सबसे ज्यादा संख्या फुटबॉल खिलाड़ियों की है. 37 फुटबॉलर को इस सूची में जगह मिली है. वहीं कुल 11 क्रिकेटर है. सूची में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को 7वें स्थान पर रखा गया है.

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अकेले क्रिकेट व अकेले भारतीय है, जिन्हें फेमस 100 खिलाड़ियों की इस सूची के टॉप-10 में जगह मिली है.

भारतीय खिलाड़ियों को भी मिली जगह 

बता दें, कि एमएस धोनी को 13वें, युवराज सिंह को 18वें, सुरेश रैना को 22वें, रविचंद्रन अश्विन को 42वें, रोहित शर्मा को 46वें शिखर धवन को 94वें स्थान पर रखा गया है.

हरभजन सिंह को भी 74वें नंबर पर रखा गया है. भारतीय महिलाओं में सिर्फ सानिया मिर्जा को जगह मिली हैं उन्हें 93वें स्थान पर रखा गया है.

यहाँ देखें टॉप-20 फेमस खिलाड़ियों की सूची :

 क्रम संख्या               खिलाड़ी 
1.  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
2. लेब्र्न्न जेम्स
3. लियोनल मेसी
4. नेमार
5. कोनोर मग्रोर
6. रोजर फेडरर
7. विराट कोहली
8. राफेल नडाल
9. स्टीफन कुरे
10. टाइगर वुड्स
11. केविन दुरेंट
12. पॉल पोग्भा
13. एमएस धोनी
14. काय्लिन माप्पे
15. खबिब नूरमागोदेव
16. एंटोइन ग्रीजमान
17. सेरेना विल्यम्स
18. युवराज सिंह
19. मेस्ट ओजिल
20. नोवाक जोकोविच

 

जाने किस खेल के कितने खिलाड़ियों को मिली जगह :

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 100 फेमस खिलाड़ियों की सूची के टॉप 10 में विराट एकलौते भारतीय, टॉप 20 में 3 बड़े नाम appeared first on Sportzwiki.