इंटरनेट डेस्क।खेल दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट ईएसपीएन ने दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा फुटबॉल खिलाड़ियों को जगह मिली है और इस सूची में केवल क्रिकेट जगत के केवल 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस लिस्ट की टॉप 10 में केवल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को जगह मिली है। इस लिस्ट में विराट कोहली को 7वां स्थान मिला और इसके साथ इस लिस्ट में 9 भारतीय खिलाडियों को जगह मिली है।
इस लिस्ट में टॉप 5 में तीन फुटबॉलर है और जिसमें से पहले स्थान पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो है। इस लिस्ट में शामिल किए गए खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा फुटबॉल जगत के खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के है। इसके साथ इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी 13वें नंबर पर युवराज सिंह 18वें, सुरेश रैना 22वें और हरभजन सिंह 74वें नंबर पर हैं।
सनी लियोनी को पसंद है भारतीय टीम का ये दिग्गज क्रिकेटर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
इस लिस्ट में केवल एक भारतीय महिला ने जगह बनाई है और उस महिला खिलाड़ी का नाम सानिया मिर्जा है। इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन 42वें, रोहित शर्मा 46वें, सानिया मिर्जा 93वें और शिखर धवन 94वें नंबर पर हैं। इस सूची में 15 खेलों के खिलाड़ी को शामिल किया है और इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 37 खिलाड़ी फुटबॉल जगत के है। फुटबॉल जगत के 37 खिलाड़ी इसके बाद बास्केटबॉल जगत के 16 खिलाड़ी और तीसरे सबसे ज्यादा खिलाड़ी क्रिकेट जगत के है।
Herald