भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने करियर में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। रिकॉर्ड किंग के नाम से पहचान बना चुके विराट कोहली वनडे क्रिकेट में तेजी के साथ अपने शतकों की संख्या को आगे ले जा रहे हैं। जिस तरह से विराट कोहली शतक दर शतक बना रहे हैं उससे तो कई रिकॉर्ड उनके निशाने पर हैं।
विराट कोहली तेजी के साथ बढ़ रहे हैं सचिन के शतकों के शतक की तरफ
रन मशीन विराट कोहली अब तो सेंचुरी मशीन कहलाने लगे हैं। वो क्रिकेट के तीनों की फॉर्मेट में जबरदस्त रंग दिखा रहे हैं और तेजी के साथ अपने शतकों का इजाफा करते जा रहे हैं।

भारतीय टीम का ये स्टार बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10 साल के करियर में 19000 से ज्यादा रन और साथ ही 66 शतक लगा चुके हैं। यानि वो सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों की तरफ बढ़ रहे हैं।
केकेआर के कोच जैक कालिस को भी विराट कोहली पर है शतकों के शतक को बनाने का भरोसा
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर विश्व क्रिकेट में 100 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज शतकों के शतक तक नहीं पहुंच सका है। लेकिन जिस रफ्तार से विराट कोहली इस तरफ बढ़ रहे हैं उससे तो माना जा रहा है कि वो जल्द ही सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ने का माद्दा रखते हैं।

विराट कोहली के इस रिकॉर्ड तक पहुंचने या ना पहुंचने की बात को लेकर कोलकाता नाइट राई़डर्स के मुख्य कोच जैक कालिस ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त ही है। जैक कालिस ने साफ कहा है कि विराट कोहली ही इस रिकॉर्ड को पार करने के सही व्यक्ति हैं।
विराट कोहली इसे करने के हैं सही व्यक्ति
जैक कालिस ने इस बात को लेकर कहा कि
“कोहली के खुद का मानना है कि वो जहां तक चाहें वहां तक जा सकते हैं। वो विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं, उन्होंने सालों से इसे साबित किया है। उनके बारे में सबसे खास बात ये है कि वो इसे आसान रखते हैं। उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखकर लोग आनंद लेते हैं।”

जैक कालिस ने आगे कहा कि
“कोहली इसका जवाब खुद दे सकते हैं। अगर वो पर्याप्त फिट हैं और जाने के लिए तैयार हैं तो उनके लिए ऐसा करने को कुछ भी नहीं है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post क्या विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों का रिकॉर्ड, जैक कालिस ने दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.