स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज का पांचवां और अंतिम वनडे आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर खेला जाएगा। पांच मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं और आज जो टीम मैच जीतेगी वह सीरीज को अपने नाम करेगी। लेकिन इस के पिछले दो मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन देखा जाएं तो भारत की जीत की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। लेकिन इस मैदान का रिकॉर्ड हमेशा से भारत के पक्ष में रहा है और भारतीय कप्तान विराट आज अपने घर में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीताने का प्रयास करेंगे।
अगर आज के मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराती है तो घरेलू मैदान पर उसकी लगातार 7वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का नया रिकॉर्ड बनेगा। लेकिन आज के मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिलती है तो वह 10 साल बाद भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगी। लेकिन भारत में ऑस्ट्रेलिया का पिछला रिकॉर्ड देखा जाएं तो उसके लिए जीत की उम्मीद को कम करता है और ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम बार 2009 में भारत को वनडे सीरीज में हराया था। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अभी तक अपने घरेलू मैदान पर एक भी वनडे सीरीज नहीं हारे है। विराट की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदान पर पांच वनडे सीरीज खेलीं और सभी सीरीज में जीत हासिल की है।
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाए रिचर्ड्सन, केन रिचर्डसन, मार्क्स स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जम्पा।
Herald