विश्व क्रिकेट में अलग-अलग युगों में अलग-अलग खिलाड़ियों के बीच तुलना की जाती रही है। जब विश्व क्रिकेट में बल्लेबाजी की बात करें तो एक समय था जब सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग और जैक कालिस जैसे खिलाड़ियों के बीच तुलना की जाती थी।
कोहली-रूट-स्मिथ-विलियम्सन ने दिखायी है जबरदस्त फॉर्म
ठीक उसी तरह से मौजूदा दौर में विश्व क्रिकेट के चार बल्लेबाजों भारत के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और इंग्लैंड के जो रूट के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा सकती है।

इन चार बल्लेबाजों ने पिछले कुछ सालों से विश्व क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से ऐसी छाप छोड़ी है कि जिसकी मिटा पाना आसान नहीं रहेगा।
इन चारों बल्लेबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है जिसमें इनके बीच तुलना होना आम है। ऐसे में आपको हम इस रिपोर्ट के जरिए बताते हैं इन चारों बल्लेबाजों के आंकड़े कि कौन पिछले एक दशक में रहा है सबसे बेहतर।
स्टीवन स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक स्पिन गेंदबाज के जरिए शुरुआत की थी। कुछ साल स्पिन गेंदबाजी के बाद इस खिलाड़ी ने अपने आपको एक ऐसा बल्लेबाज बना दिया जो उन्हें श्रेष्ठता के शिखर पर ले आया।
स्टीवन स्मिथ के करियर में इस समय टेस्ट क्रिकेट में जहां 60 से ज्यादा का बल्लेबाजी औसत है तो वहीं वनडे क्रिकेट में 40 से ज्यादा का औसत है जो इनको आसानी से क्रिकेट जगत के सबसे शानदार बल्लेबाज के रूप में खड़ा करता है।

स्टीवन स्मिथ का प्रदर्शन पिछले एक दशक में बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,061 रन बनाए हैं।
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मॉर्डन क्रिकेट की सबसे बड़ी रन मशीन विराट कोहली ने तो अपने एक दशक के करियर में भी उस मुकाम पर जा खड़े हैं जिस तक पहुंच पाना किसी के लिए बी आसान नहीं रहेगा।
विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट को दिखाया कि एक बल्लेबाज निरंतरता किस कदर रख सकता है। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में ढेर सारे रिकॉर्ड स्थापित कर लिए हैं।

विराट कोहली ने 2008 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया लेकिन 2013 के बाद इस बल्लेबाज में वो दिखा जो एक समय डॉन ब्रेडमैन या सचिन तेंदुलकर ने दिखाया था। कोहली ने अपने एक दशक के करियर में तीनों ही फॉर्मेट में मिलाकर 19000 रन बना चुके हैं।
केन विलियम्सन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन भी विश्व क्रिकेट के मौजूदा दौर के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं। तभी तो केन विलियम्सन की गिनती फेब फॉर में की जाती है।
केन विलियम्सन को भी मिस्टर कसिंस्टेंट कहा जा सकता है। जिन्होंने अपने अब तक के करियर में तीनों ही फॉर्मेट में खास छाप छोड़ी है। उन्होंने रनों का एक अंबार खड़ा किया है।

केन विलियम्सन ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए तीन ही फॉर्मेट में 50 बार 75 से ज्यादा का स्कोर कर चुके हैं लेकिन वो 31 शतक ही जड़ सके लेकिन रनों की बात करें तो उन्होंने 13,124 रन इस दशक में बनाए हैं।
जो रूट
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और मौजूदा समय के सबसे बड़े बल्लेबाज जो रूट भी फैब फॉर का हिस्सा हैं। जो रूट ने अपने अब तक के करियर में दिखाया है कि एक डिसेंट अंदाज में किस तरह से बल्लेबाजी की जा सकती है।
जो रूट ने अब तक तीनों ही फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी से साबित किया है कि उनमें अभूतपूर्व काबिलियत है। जो रूट के पास अपनी पारी की शुरुआत करने की काबिलियत को कूट-कूट कर भरी पड़ी है लेकिन वो अपने इन रनों को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।

रूट ने अपने करियर में अब तक 74 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। लेकिन इनमें से वो 30 बार ही शतक में बदल सके। यानि रूट अपने पचासे को सौ में नहीं बदल पाते हैं लेकिन इसके बाद भी इन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में इस एक दशक में 12,617 रन बनाए हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पिछले 10 सालों के आंकड़े के आधार पर देखें विराट, स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन में कौन है बेहतर appeared first on Sportzwiki.