स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को उसके घर में 5 मैचों की सीरिज को 3-2 से जीतकर अपनी ताकत दिखा दी है। इस जीत के बाद विराट की कप्तानी के साथ खिलाड़ियों के चयन को लेकर सवाल खड़े शुरू होने लग गए है। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए निर्णायक वनडे में भारत को 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 साल बाद कोटला के मैदान में जीत हासिल की है।
इसके साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 साल बाद भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज को जीतने में कामयाब हुई है। इस जीत के बाद विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के लिए अपना दावा भी मजबुत कर दिया है। पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के टीम में नहीं होने से टीम बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी। लेकिन इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल बड़ा होगा क्योंकि भारत को उसी के घर में हराना कोई आसान काम नहीं है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को उसके घर में टी-20 सीरीज और फिर वनडे सीरीज में मात दी है। आस्ट्रेलिया ने इससे पहले 2009 में भारतीय सरजमीं पर छह मैचों की सीरीज 4-2 से जीत ली थी। लेकिन इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के दूसरे खिलाड़ियों का मनोबल ज्यादा बढ़ा होगाकी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के टीम में नहीं होने पर भी वह भारत को उसके घर में हरा सकते हैं। इस हार के बाद कोहली के लिए परेशानी बढ़ गई है की वह पूरी सीरीज में प्लेइंग इलेवन में बहुत ज्यादा फेरबदल किया लेकिन इसके बाद भी उनको अभी तक उनको विश्व कप के लिए प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों की तलाश जारी है।
Herald