Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

112 वां रन बनाते ही भारतीय ओपनर शिखर धवन ने पूरे किये अपने 10,000 लिस्ट ए रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे आज रविवार 10 मार्च को मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस चौथे वनडे मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को शिखर धवन ने एक शानदार शुरूआत दिलाई और भारत के मजबूत स्कोर की नींव रखी है.

धवन ने खेली 115 गेंदों पर 143 रन की शतकीय पारी 

सीरीज के इस चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए शिखर धवन ने 115 गेंदों पर 143 रन की शानदार शतकीय पारी खेली है. यह शिखर धवन के वनडे क्रिकेट करियर का यह 16वां शतक था. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 18 चौके व 3 छक्के लगाये.

धवन ने पूरे किये 10,000 लिस्ट ए रन 

shikhar dhawan

शिखर धवन ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर के 10,000 रन भी पूरे कर लिए है. उन्होंने आज 112 रन बनाते ही अपने लिस्ट ए करियर के दस हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. उनका यह अपने लिस्ट ए करियर में 28वां शतक था.

बता दें, कि इस चौथे वनडे मैच से पहले शिखर धवन का फॉर्म बहुत खराब था. वह पिछली 10 अंतरराष्ट्रीय पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाये थे.

हालाँकि, अपनी 143 रन की इस शानदार पारी के चलते शिखर धवन ने अपनी फॉर्म वापस पा ली है. विश्व कप से पहले उनका फॉर्म में वापस आना भारतीय प्रशंसकों के लिए एक राहत की खबर है.

ऐसा रहा है शिखर धवन का पूरा क्रिकेट करियर 

शिखर धवन ने अपने क्रिकेट करियर में अबतक 34 टेस्ट मैच, 127 वनडे मैच व 50 टी-20 मैच खेले हुए हैं. वह 34 टेस्ट मैचों में अबतक भारतीय टीम के लिए 40.61 की औसत से 2315 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने 127 वनडे मैचों में 44.90 की औसत से 5343 रन बनाये हुए हैं.

धवन ने अपने खेले 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28.48 की औसत से 1310 रन बनाये हुए है. वह टेस्ट क्रिकेट में 7 और वनडे क्रिकेट में 16 शतक बना चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 112 वां रन बनाते ही भारतीय ओपनर शिखर धवन ने पूरे किये अपने 10,000 लिस्ट ए रन appeared first on Sportzwiki.