Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत पर झूठा आरोप लगाने के ​कारण पाकिस्तान पर लगा 11 करोड़ का जूर्माना

स्पोर्ट्स डेस्क।इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनाव देखा जा रहा है और इस तनाव को कम करने के लिए पूरी दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद को रोकने के लिए दबाव बना रही है। लेकिन पाकिस्तान को हर जगह शर्मसार होना पड़ रहा है और इस बार क्रिकेट मैदान पर भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान हमेशा से ही भारत पर झूठे आरोप लगता आ रहा है और हर बार उसका झूठ पकड़ा जाता है। लेकिन इस बार उसके झूठ के कारण उस पर लगभग 11 करोड़ का जुर्माना भी लगा है।

IPL 2019: इस भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है मुश्किल

पाकिस्तान के पीसीबी ने आईसीसी की विवाद समाधान समिति में मुकदमा हारने के बाद बीसीसीआई को मुआवजे के रूप में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा की राशि देनी पड़ी है। पीसीबी ने बीसीसीआई के खिलाफ आईसीसी की विवाद समाधान समिति के समक्ष करोड़ों रूपए का मुआवजे का दावा करने का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन पाकिस्तान के इस झूठे दावों की पोल बीसीसीआई ने खोल दी और पाकिस्तान का झूठ पकड़ा गया।

भारत ने पाकिस्तान के उस झूठ दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने समझौता ज्ञापन को कानूनी रूप से बाध्यकारी बताकर भारत पर मुकदमा दर्ज करवाया था। बीसीसीआई ने कहा है कि वह एक प्रस्ताव था ना की एक बाध्यकारी कानून था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने बताया की वह मुकदमा हारने के बाद बीसीसीआई को मुआवजे के रूप में लगभग 11 करोड़ रुपये की राशि दी है।



Herald