खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (57 गेंदों पर नाबाद 71) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की सहायता से किंग्स इलेवन पंजाब ने शनिवार को तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन्स को आठ विकेट से शिकस्त दी।
आईपीएल-12: मुम्बई इंडियंस के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हो गया है सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड
मुम्बई इंडियंस ने पहले खेलते हुए डि कॉक (39 गेंदों पर 60 रन) अर्धशतकीय पारी की सहायता से निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब ने केएल राहुल (57 गेंदों पर नाबाद 71), क्रिस गेल (24 गेंदों पर 40 रन) और मयंक अग्रवाल (21 गेंदों पर 43) की आतिशी पारियों के दम पर 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
सुपर ओवर में दिल्ली से हारा कोलकाता, पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड
इस मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है। मुम्बई इंडियंस निर्धारित समय पर मैचशुरू होने के बावजूद अपने कोटे के ओवर तय समय में नहीं कर सकी। पंजाब की पारी 7 बजकर 30 मिनट से भी लम्बी चली।कप्तान रोहित शर्मा का इंडियन प्रीमियर लीग में इस प्रकार का ये पहला पहला अपराध है।
समाप्त हुआ स्मिथ-वार्नर का बैन, अब खेल सकेंगे अन्तरराष्ट्रीय टूर्नामेंट
आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, आचार संहिता के नियम धीमे ओवर रेट के संबंध में यह तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन्य का इस सीजन में पहला अपराध है, इसलिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। मुम्बई इंडियंस की यह तीन मैचों में दूसरी हार है।