Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12: पंजाब 28 रन से हारा, केकेआर ने बना डाला ये कीर्तिमान

कोलकाता। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे रसेल (49 रन और दो विकेट)के ऑलराउंडर प्रदर्शन के साथ नीतिश राणा (63)और रॉबिन उथप्पा (67)की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की सहातया से कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल-12 के मैच में 28 रन से शिकस्त दी। यह आईपीएल के 12वें संस्करण में केकेआर की लगातार दूसरी जीत दर्ज है।

आज गेल हासिल करने उतरेंगे आईपीएल इतिहास की ये बड़ी उपलब्धि

दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह केकेआर का ईडन गार्डन पर सबसे बड़ा और वहीं आईपीएल में उसका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

टूट गया युवराज सिंह का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, एक अनजाने क्रिकेटर ने लगा दिए लगातार सात छक्के

इस स्कोर के जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से क्रिस गेल ने 13 गेंद में 20 रन, मयंक अग्रवाल ने 34 गेंद में 58 रन, डेविड मिलर ने 40 गेंद में 59 रन और मनदीप सिंह 15 गेंद में 33 रन बनाए।

मांकडिंग मामले में अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहाणे ने बोल दी ऐसी बात कि...

केकेआर की ओर से मैन ऑफ द मैच आंद्रे रसेल ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। केकेआर की ओर से एक बार फिर आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने केवल 17 गेंद पर 48 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने पांच छक्के और तीन चौके लगाए। वहीं नितिश राणा ने 34 गेंद में 63 रन बनाए। वहीं अनुभव बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 50 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 67 रन का योगदान दिया।