Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केवल 127वें मैच में ही धवन ने तोड़ दिया वीरेन्द्र सहवाग का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 103) और रोहित शर्मा (95) ने शानदार पारियां खेल भारतीय टीम को मोहाली में खेले जा रहे चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत दी है। भारत ने 33 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं।

इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 31 ओवरों में 193 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने खराब फॉर्म से उबरते हुए अपने वनडे करियर का 16वां शतक लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

वीरेन्द्र सहवाग ने 241 मैचों में 15 शतक लगाए थे। इस दौरान उन्होंने 7995 बनाए थे। शिखर धवन ने केवल 127वें मैच में ही सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। शिखर धवन ने केवल 97 गेंदों पर ही अपने करियर का 16 शतक लगाया। धवन 98 गेंदों पर 103 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वह अभी तक 12 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

वहीं रोहित शर्मा केवल पांच रन से ही इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोडऩे से चूक गए। गांगुली ने 311 और 350 मैचों में 22 शतक लगाए थे। अगर रोहित इस मुकाबले में शतक लगा देते तो ये उनका 23वां शतक होता।

वैसे एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 463 मैचों में 49 शतक लगाए हैं।रोहित शर्मा और शिखर ने इस मैच में 12 रन की साझेदारी कर पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग ने साझेदारी में 4387 रन बनाए थे।