खेल डेस्क। क्रिकेट के सबसे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल एक दिवसीय क्रिकेट में दोहरी शतकीय पारी खेली चुके हैं। अब उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में तिहरा शतक लगाने का मौका होगा। वह इस बार रनों का नहीं बल्कि छक्कों को तिहरा शतक लगाने के लिए मैदान पर उतरेंगे।
आज ही के दिन दिनेश कार्तिक ने दोहराया था जावेद मियादाद का ये कारमाना
वेस्टइंडीज का यह तूफानी बल्लेबाज अभी इंडियन प्रीमियर लीग में 292 छक्के लगा चुका हैं। उसे ये उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल आठ छक्कों की जरूरत है। आईपीएल के आगामी सत्र में क्रिस गेल एक बार फिर से किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान पर दिखाई देंगे।
IPL 2019: ...तो इस कारण RCB नहीं जीत पाई अभी तक आईपीएल खिताब, कोहली ने किया ये बड़ा खुलासा
हाल ही में गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जिस प्रकार की तूफानी बल्लेबाजी की थी उसे देखते हुए उनके लिए इसी सत्र में ये उपलब्धि हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं होगी। गेल जब अनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होते हैं तो किसी गेंदबाजी के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होता है। किंग्स इलेवन पंजाब भी गेल से धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद लगाए बैठा है।
IPL 2019: स्टीव स्मिथ रॉयल्स के शिविर से जुड़े, रॉयल्स इस दिन करेंगी इस सीजन की शुरूआत
आईपीएल में छक्कों के रिकॉर्ड के मामले में विश्व का कोई क्रिकेटर उनके निकट नहीं है। गेल अभी तक आईपीएल के 112 मैचों में 292 छक्कों के साथ 3394 रन बना चुके हैं। गेल के पास अब चार हजार पर पूरे करने की उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। अभी तक आठ खिलाड़ी आईपीएल में चार हजार रन बना चुके हैं। वहीं छक्कों की बात की जाए तो गेल के बाद दूसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स का नाम आता है। वह अभी तक 187 छक्के लगा चुके हैैं।