Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12: मुम्बई इंडियंस के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हो गया है सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में अभी तक 97 छक्के लग चुके हैं। अगर इनमें सबसे लम्बे छक्के की बात की जाए तो इसमें मुम्बई इंडियंस के ऑलराउंउर हार्दिक पांड्या ने बाजी मारी है।

मुम्बई इंडियंस को मिला ये तूफानी तेज गेंदबाज, बुमराह और मलिंगा के साथ जमाएगा जोड़ी

हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ इस संस्करण का सबसे लम्बा छक्का लगाया है। उन्होंने इस मुकाबले में 104 मीटर लम्बा छक्का लगाया। उन्होंने इस सत्र में सबसे लम्बा छक्का लगाने के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है। गेल ने इससे पहले 98 मीटर लम्बा छक्का लगाया था।

युवराज सिंह ने एक बार फिर लगा दिए लगातार इतने छक्के, ताजा हुई 2007 विश्व कप की याद

हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में तीन छक्कों और दो चौकों की सहायता से 14 गेंदों पर 32 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत ही मुम्बई आठ विकेट पर 187 रन बनाने में सफल रही थी। इसके जवाब में कप्तान विराट कोहली (46) और एबी डिविलियर्स (नाबाद 70) की शानदार पारियों के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 181 रन ही बना सकी।

...तो इस प्रकार जीत लिया विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने सभी का दिल

एबी डिविलियर्स ने अपनी पारी में 41 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि बेंगलुरु को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

अब कप्तान अश्विन की ये गलती पंजाब को पड़ गई इतनी भारी कि गंवाना पड़ गया मैच