खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल से शिकस्त का सामना कर चुकी तीन बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस के लिए अच्छी खबर आ रही है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस की ओर से अगले दो मैचों में खेलते दिखाई दे सकते हैं।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले एकलौते बल्लेबाज बने आरोन फिंच
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंकाई बोर्ड से आग्रह किया था कि वह लसिथ मलिंगा को जितना संभव हो सके आईपीएल के लिए उपलब्ध कराने का प्रयास करे।अब मलिंगा मुंबई इंडियंस के 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूसे और 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब से होने वाले मैचों के लिए टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
आईपीएल में क्रिस गेल ने अब तोड़ दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
संभावना जताई जा रही है कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल में ये दो मैच खेलने के बाद अपने देश लौटकर वहां वनडे सुपर प्रोविंशियल वनडे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट श्रीलंका में चार से 11 अप्रैल तक खेला जाएगा। इसके बाद ही मलिंगा दोबारा मुम्बई इंडियंस टीम के साथ जुड़ेंगे।
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल-12 में रच दिया ये इतिहास, रिकॉर्ड जानकार चौंक जाएंगे आप
गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाडिय़ों के लिए फरमान जारी किया था कि जो खिलाड़ी घरेलू सुपर प्रोविंशियल वनडे घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना उन्हें के नामों पर विश्व कप टीम के लिए चर्चा की जाएगी। तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका की टीम में शामिल होने के लिए इस शर्त को प्राथमिकता दी थी।