Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब आईपीएल-12 के पूरे सत्र में खेल सकेंगे लसिथ मलिंगा

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में तीन बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियन अपने दूसरे मुकाबले में कल चिन्नास्वामी स्टेडियम मैदान पर मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से मुकाबला करेगी।

इस मुकाबले से पहले ही मुम्बई इंडियन के लिए अच्छी खबर आई है। तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का आईपीएल-12 के पूरे टूर्नामेंट में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने तेज गेंदबाज को पूरे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ खेलने की अनुमति दे दी है।

इससे पहले बीसीसीआई ने श्रीलंकाई बोर्ड से मलिंगा को जितना संभव हो सके आईपीएल लिए उपलब्ध कराने की अपील की थी। इस पर मलिंगा के राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें पूरे आईपीएल टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर लसिथ मलिंगा को 4-11 अप्रैल तक होने वाले घरेलू वनडे सुपर प्रोविंशियल वनडे टूर्नामेंट से फ्री कर दिया है।

श्रीलंकाई बोर्ड के इस फैसले से रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस ने बड़ी राहत की सांस ली होगी। मुम्बई इंडियंस को आईपीएल12 के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में मुम्बई इंडियंस की ओर से युवराज सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाडिय़ों के लिए फरमान जारी किया था कि जो खिलाड़ी घरेलू सुपर प्रोविंशियल वनडे घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना उन्हें के नामों पर विश्व कप टीम के लिए चर्चा की जाएगी। तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका की टीम में शामिल होने के लिए इस शर्त को प्राथमिकता दी थी।